पत्थलगांव विकासखण्ड के सड़क निर्माण कार्य को तेजी से किया जा रहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखण्ड में लोक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्य, शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एनएच के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया और कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पत्थलगांव विकासखण्ड के एसडीएम आर.एस.लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्थलगांव सेे 04 किलोमीटर नन्दन झरिया तक लोक निर्माण विभाग द्वारा रोड़ के गड्ढे को भरने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का रंग-रोगन करके टूटे हुए खिड़की-दरवाजे को सुधारने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। साथ ही दीवालों पर पुट्टी कार्य भी कराया जा रहा है।

Related posts