कांग्रेस प्रतिनिधियों के साथ पहुंचे विनयशील ने प्रशासनिक लापरवाही पर उठाए सवाल, कहा—‘मासूम की मौत सिर्फ हादसा नहीं, सिस्टम की विफलता है।’
जशपुर, 11 जुलाई 2025 : नगर अध्यक्ष विनयशील एवं कांग्रेस के साथियों ने मृतक अमृत साय के पिता नंदकिशोर साय के घर जाकर अपनी सवेदनाएँ व्यक्त की । विनयशील ने परिवार वालों से मुलाक़ात करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी 20 लाख रुपये देने की माँग की है।
विनयशील ने कहा की चार लाख का मुआवजा RBC 6:4 के प्रकरण में दिया जाता है लेकीन यह घटना हॉस्टल में सोते हुए बच्चे के साथ हुई है । जिसके लिए हॉस्टल अधीक्षक जिम्मेदार है। इस पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही भी दिखाई दे रही है। इसलिए क्षतिपूर्ति के लिए परिवार को कम से कम 20 लाख ₹ दिए जाने चाहिए।
विनयशील ने बताया की मृतक अमृत साय (9 वर्ष) नदंकिशोर साय का इकलौता बेटा था। बालक के पिता नंद किशोर के पैर में भी समस्या है। बेटे के चले जाने से उनका भविष्य और अंधकारमय हो गया है। अमृत साय ने दूसरी क्लास तक अपने गाँव झारमुण्डा में पढ़ाई की और इसी साल तीसरी क्लास में बगिया के हॉस्टल स्कूल में उसका एडमिशन हुआ था।

स्थानीय लोगों, बच्चों और पालकों ने बताया जिस हॉस्टल में बच्चा सो रहा था वहाँ कोई मच्छरदानी नहीं लगी थी। बच्चे को साँप काटने के बाद जब अस्पताल ले जाया गया तो वो पैदल अस्पताल के अंदर जा रहा था। लेकिन सुबह पाँच बजे उसकी मृत्यु हो गई ।
विनयशील को पिता नदंकिशोर ने बताया बड़ी उम्मीद से अमृत को पढ़ने के लिए हॉस्टल भेजा था । एक दिन पहले ही उससे मिलकर आए थे। उन्हें मृत्यु की सूचना सुबह 5 बजे दी गई । दो दिन तक उनके पास कोई नहीं आया था।
फरसबहार ब्लॉक अध्यक्ष निरंजन ताम्रकर ने मीडिया को बताया की कांग्रेस ने कार्यवाही की माँग नहीं की होती तो विष्णु प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय था । कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनयशील के माँग करने के बाद बैक डेट में कार्यवाई करके अपनी कमी को छुपाने का प्रयास किया गया।

परिजनों से मिलने नगर पंचायत अध्यक्ष सहित निरंजन ताम्रकार ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार, अनुज गुप्ता, सहस्त्रांशु पाठक जशपुर ब्लॉक अध्यक्ष, आईटी सेल जिला अध्यक्ष नीरज पारीक, दीपक केरकेट्टा नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मनमोहन भगत ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण जशपुर, जयंत लाकड़ा जिला महासचिव यूथ कांग्रेस, एम डी इरफान आई टी सेल महासचिव, मदन मोहन यादव,सचिन बंग विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई, चंद्रशेखर चौहान विधानसभा अध्यक्ष,मेहुल जैन,किसन सिंग पहुचें थे। सब ने परिवार को ढाड्स बँधाया और मृत आत्मा की शांति के लिए मौन के बाद पीड़ित नंदकिशोर साय के घर से रवाना हुए।
