रायगढ़ श्री श्याम मंदिर चोरी : निरीक्षण पर पहुंचे रेंज आईजी  डॉ. संजीव शुक्ला का मंदिर स्थल पर मुआयना, विशेष टीम को सटीक जांच के दिए दिशा-निर्देश.

रायगढ़. 17 जुलाई 2025 : रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में 13-14 जुलाई की रात हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले की तफ्तीश को और तेज करते हुए बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं मंदिर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मंडल पदाधिकारियों से चर्चा की और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल से जांच की अब तक की प्रगति की जानकारी ली। IG ने विशेष जांच टीम के साथ बैठक कर हर संभावित एंगल से जांच करने और शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले में तकनीकी और फील्ड इनपुट्स के आधार पर कार्यवाही जारी है।

आज दिनांक 17 जुलाई 2025 को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला रायगढ़ पहुंचे और बीते 13-14 जुलाई की दरम्यानी रात श्री श्याम मंदिर में हुई चोरी की वारदात के संबंध में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने संजय कॉम्प्लेक्स स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर आईजीपी ने घटना-स्थल का बारीकी से जायजा लिया और मंदिर मंडल के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

घटना-स्थल पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा अब तक की हुई कार्रवाई और जांच में हुई प्रगति से आईजीपी डॉ. शुक्ला को अवगत कराया गया। निरीक्षण के दौरान आईजीपी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया तथा संभावित सुरागों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात डॉ. शुक्ला पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने इस मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित विशेष टीम के साथ बैठक की। बैठक में टीम के सदस्यों से विस्तृत जानकारी ली गई और जांच की दिशा को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संवेदनशील घटनाओं पर त्वरित और ठोस कार्रवाई आवश्यक है तथा किसी भी एंगल को नजरअंदाज किए बिना जांच की जाए।

पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने बताया कि विशेष टीम इस चोरी के सभी पहलुओं पर लगातार कार्य कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ फील्ड इनपुट पर भी फोकस किया जा रहा है। टीम पूरी गंभीरता से जांच में जुटी है।

Related posts