राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का खुलासा — ओडिशा जेल से लाया गया आरोपी, जूटमिल पुलिस ने कराया घटनास्थल पर रिक्रिएशन!

रायगढ़ : जूटमिल थाना क्षेत्र के चर्चित राधिका रेसिडेंसी चोरी कांड का एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी को ओडिशा के जिला झारसुगुडा जेल से लाकर घटनास्थल पर घटना का रिक्रिएशन कराया, जहां उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। मामले में उसके तीन साथी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। दिनांक 31 जुलाई 2025 को जूटमिल थाना अंतर्गत राधिका रेसिडेंसी निवासी नितिन अग्रवाल पिता श्री किशन अग्रवाल (उम्र 45 वर्ष, मकान नंबर 108) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…

Read More

ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला सुलझा ! ट्रक ड्राइवर पर हमला कर लूटे थे रुपये और मोबाइल, लूट गिरोह का पर्दाफाश, जूटमिल पुलिस ने बजरंगपारा से पांच में से दो फरार आरोपी किये गिरफ्तार, भेजा जेल.

जूटमिल पुलिस ने लूट के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल. थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 309(4), 309(6) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर किई जा रही थी विवेचना. रायगढ़ : जूटमिल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 15 अगस्त 2025 की रात की है, जब अज्ञात युवकों ने ट्रक में चढ़कर ड्राइवर की पिटाई करते हुए नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया था। इस मामले में…

Read More

रायगढ़ श्री श्याम मंदिर चोरी : निरीक्षण पर पहुंचे रेंज आईजी  डॉ. संजीव शुक्ला का मंदिर स्थल पर मुआयना, विशेष टीम को सटीक जांच के दिए दिशा-निर्देश.

रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने श्री श्याम मंदिर चोरी स्थल का किया निरीक्षण, विशेष टीम को दिए आवश्यक निर्देश. रायगढ़. 17 जुलाई 2025 : रायगढ़ के संजय कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्याम मंदिर में 13-14 जुलाई की रात हुई चोरी की वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले की तफ्तीश को और तेज करते हुए बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वयं मंदिर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर मंडल पदाधिकारियों से चर्चा की और पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल से जांच की अब…

Read More

हादसे के बाद हमला : रायगढ़ में कार टक्कर के बाद ड्राइवर को पीटने वाला आरोपी प्रकाश पटनायक गिरफ्तार, हाईवे पर मारपीट और धमकी, तमनार पुलिस ने पकड़ा मुख्य आरोपी, ईंट-डंडे से हमला करने वाले अन्य आरोपी फरार.

थाना तमनार में अपराध क्रमांक 141/2025, धारा 281, 125(a), 296, 115(2), 351(2), 3(5), 119(2) बीएनएस के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 15 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क दुर्घटना के बाद हिंसक झड़प का मामला तूल पकड़ गया है। तमनार पुलिस  ने इस मामले में मुख्य आरोपी प्रकाश पटनायक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह घटना 13 जुलाई को उस समय हुई जब इलाहाबाद से लौट रहे परिवार की कार को तेज रफ्तार स्वीफ्ट वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद…

Read More

किशोर से मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह पर पुलिस का वार! पांच आरोपी गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

रायगढ़, 5 जुलाई 2025 : लैलूंगा थाना क्षेत्र में किशोर बालक के साथ मारपीट और लूट की घटना में शामिल पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में लूटे गए दो मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 31 मई 2025 को वार्ड क्रमांक 6 बुढीकूटेन निवासी एक किशोर ने थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 मई की रात वह मीना बाजार लैलूंगा के सामने स्थित अंडा दुकान के…

Read More

रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई : स्कूटी चोरी कर बेचने निकला चोर, कोतवाली पुलिस ने रचाया जाल, ईतवारी बाजार से स्कूटी गायब, दो दिन बाद मिली रामभांठा से चंद घंटों में दबोचा गया आरोपी, भेजा गया जेल.

कोतवाली पुलिस की तत्परता से बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की एक्टिवा स्कूटी बरामद. अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 283/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी. रायगढ़. 9 जून 2025 : रायगढ़ शहर की कोतवाली पुलिस ने दो दिनों के भीतर एक्टिवा स्कूटी चोरी के मामले में चोर को गिरफ्तार कर स्कूटी बरामद करने में सफलता पाई है। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में की गई इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस की तत्परता और क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी पर नियंत्रण के लिए…

Read More