आरोपीगण एक घर में गौवंश का वध कर विक्रय करने एवं भक्षण करने के उद्देश्य से उसका मांस कर रहे थे तैयार.
आरोपियों से गौमांस 49 किलोग्राम, लोहे का औजार, टंगिया एवं तराजू बांट इत्यादि जप्त.
आरोपियों के विरूद्ध चौकी करडेगा थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 53/25 धारा छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 एवं कृषक पशु क्रूरता अधि. 11 का अपराध पंजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपीगण –
1. सुधीर कुजूर उम्र 48 साल निवासी मयूरचुंदी खरवाडीपा थाना तपकरा.
2. वीरसिंह कुजूर उम्र 55 साल निवासी मयूरचुंदी खरवाडीपा थाना तपकरा.
प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं, सघन पतासाजी जारी.
तपकरा क्षेत्र के जागरूक ग्रामीणों के सहयोग से गौ-हत्या करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता.
जशपुर.18 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ‘ऑपरेशन शंखनाद‘ के तहत गौ-हत्या के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 49 किलो गौमांस समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में आरोपी अपने घर में ही गौ-वंश का वध कर मांस बेचने और खाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने घटनास्थल से मांस काटने के औजार, तराजू, बाट भी जब्त किए हैं। अन्य आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश तेज़ी से जारी है।
दिनाँक 17जुलाई 2025 को ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों से एसडीओपी कुनकुरी को सूचना मिला कि ग्राम मयूरचुंदी खरवाडीपा का सुधीर कुजूर अपने साथीगणों के साथ एक घर में गौ-वंश का वध कर उसके मांस को विक्रय करने एवं भक्षण करने के उद्देष्य से तैयार कर अपने घर में रखा हुआ है, इस सूचना पर एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी एवं चौकी करडेगा, उपरकछार से संयुक्त पुलिस स्टॉफ को मौके पर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया, पुलिस स्टाॅफ द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर दबिश देकर सुधीर कुजूर एवं वीरसिंह कुजूर को अभिरक्षा में लिया एवं उनके कब्जे से गौ-मांस, उसके अवशेष घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार, तराजू बांट इत्यादि जप्त किया गया।
आरोपी सुधीर कुजूर ने पूछताछ दौरान अपने मेमोरंडम कथन में बताया कि दिनांक 16जुलाई 2025 के शाम लगभग 07:00 बजे वह अपने काला रंग के बैल को अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर अपने नव निर्मित मकान में टंगिया से वार कर वध कर दिया एवं उसका मांस को भक्षण करने एवं विक्रय करने हेतु रखा था। आरोपियों ने उसके अवशेष को जमीन में दफन कर दिया। आरोपी के मेमोरंडम कथनानुसार 49 किलोग्राम गौ-मांस, काटने का औजार, तराजू बाँट इत्यादि पेश करने पर जप्त किया गया है एवं गौ-मांस खरीदने वाले ग्राहक वीरसिंह कुजूर के कब्जे से 02 किलो गौ-मांस जप्त कर उसे भी गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हैं। आरोपीगण सुधीर कुजूर एवं वीरसिंह कुजूर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 17 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी, सहायक उपनिरीक्षक दिलबंधन भगत, सहायक उपनिरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक 385 अजय कुजूर लकड़ा, प्रधान आरक्षक 228 राजेन्द्र राम, प्रधान आरक्षक 418 भगत राम गोरे, आरक्षक 581 धिरेन्द्र मधुकर, आरक्षक 596 शोभनाथ सिंह, आरक्षक 583 शिवशंकर राम का विशेष योगदान रहा है।
प्रकरण के बारे में एसएसपी जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि – “ग्राम मयूरचुंदी के जागरूक ग्रामीणों की सूचना पर गौ-वंश का वध कर उसका मांस बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, प्रकरण के अन्य आरोपीगण फरार हो गये हैं, उनकी सघनता से पतासाजी की जा रही है। अपने आस-पास इस तरह की घटना घटित हो रही हो तो इसकी सूचना तत्काल मुझे या फिर नजदीकी थाना/चौकी में देवें। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।”
