गांजा को विक्रय करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अपने पास रखने वाले आरोपी को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 24/2022 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध

आरोपी मादक पदार्थ गांजा 110 ग्राम कीमती रू. 1000 /- जप्त    

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर, संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से थाना बागबहार को सूचना मिली कि ग्राम कुकुरभुका का रहने वाला नेहरू चौहान अपने पास विक्रय करने के लिये मादक पदार्थ गांजा को रखा है, तत्काल दबिश देने पर मिल सकता है, इस सूचना पर तत्काल थाना बागबहार से स.उ.नि. रामनाथ राम द्वारा हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को लेकर मौके पर जाकर आरोपी का पता-तलाश कर घेराबंदी कर आरोपी नेहरू चौहान से मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पूछताछ किया गया, एवं उसके कब्जे से छिपाकर रखे मादक पदार्थ गांजा 110 ग्राम कीमती रू. 1,000 /-(एक हजार रूपये) मिलने पर जप्त कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया। प्रकरण के आरोपी नेहरू चौहान उम्र 62 साल, निवासी ग्राम ग्राम कुकुरभुका को दिनांक 08.02.2022 को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।   

उक्त विवेचना कार्यवाही करने में तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त करने में स.उ.नि. रामनाथ राम, आर. 350 हेमंत कुजूर, आर. 331 अरविन्द पैंकरा, म.आर. 700 राजकुमारी पैंकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!