आरोपी द्वारा अपने एक अन्य फरार साथी के साथ मिलकर तिल्दा रोड गैस गोदाम के पास सिमगा में लूट की घटना को दिया गया अंजाम
आरोपी को गिरफ्तार कर उससे एक बटनदार चाकू एवं लूट की रकम ₹1500 किया गया बरामद
बलौदाबाज़र-भाटापारा, 20 जुलाई 2025 : प्रार्थी बलराम यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 19.07.2025 के दोपहर 03:30 बजे प्रार्थी अपने दोस्त के साथ ग्राम पौंसरी जाते हुए तिल्दा रोड सिमगा में गैस गोदाम के पास रुका था, तभी आरोपी राहुल पंजवानी अपने सांथी के साथ वहां पर आया एवं बटनदार चाकू निकालकर, प्रार्थी को जान से मारने की धमकी देते हुए एवं डरा धमका कर प्रार्थी से ₹2500 लूटकर फरार हो गया। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 385/2025 धारा 309(4) बीएनएस एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिमगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल पंजवानी को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ लूटपाट की घटना करना स्वीकार किया गया। कि प्रकरण में आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक बटनदार चाकू तथा लूटे गए रकम में से ₹1500 बरामद किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 20.07.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में फरार एक आरोपी की सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- राहुल पंजवानी उम्र 26 साल निवासी नेवरा थाना तिल्दा जिला रायपुर
