10 साल का रिकॉर्ड टूटा! जशपुर में 1 जून से 5632.5 मिमी बारिश, औसत से 1500 मिमी ज्यादा पानी बरसा

जशपुर, 23 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 5632.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 जुलाई तक की स्थिति में 4097.0 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 115.2मिमी वर्षा हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 599.6 मिमी, मनोरा में 723.8 मिमी, कुनकुरी में 799.4 मिमी, दुलदुला में 399.6 मिमी, फरसाबहार में 476.2 मिमी, बगीचा में 593.9 मिमी, कांसाबेल में 551.1 मिमी, पत्थलगांव में 447.9 मिमी, सन्ना में 666.9 मिमी एवं बागबहार में 407.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी में दर्ज की गई है।

Related posts