34 पशुओं को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते ले जा रहे थे वध के लिये, गौ तस्करों के पास नहीं थे कोई वैध दस्तावेज.
आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम 1960 एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
नारायणपुर. 23 जुलाई 2025 : नारायणपुर पुलिस ने 10 वर्षों से सक्रिय अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 34 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक वध के लिए ले जा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। यह कार्रवाई गौ-तस्करी के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
दिनांक 21 जुलाई 2025 को नारायणपुर पुलिस ने 04 अवैध गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर भा.पु.से. श्री रोबिनसन गुड़िया (पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर) के मार्गदर्शन में थाना धौड़ाई की टीम ने कार्यवाही करते हुए विगत 10 सालों से सक्रिय अंर्तराज्यीय गौ तस्करी टीम के 04 सदस्यों को गौ-तस्करी करते हुए दिनांक 20 जुलाई 2025 को पकड़ कर पशु क्रुरता निवारण अधिनियम-1960 की धारा-11(1)(घ) एवं कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम-2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के अंतर्गत थाना धौड़ाई में अपराध क्रमांक 06/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

चारों आरोपी 34 नग पशु को ग्राम पंचायत करहीभदर जिला बालोद (बाजार) से खरीद कर गीदम बाजार के माध्यम से वध करके तेलंगाना राज्य में बेचने के लिये क्रुरतापूर्वक मारते, पीटते, दौड़ाते, हाँकते हुये ला रहे थे, जिन्हें रोक कर पुछताछ करने पर उन्होनें बताया कि उनका दल विगत 8-10 सालों से गौ-तस्करी का कार्य कर रहा है तथा मवेशियों की खरीदी-बिकी, परिवहन एवं व्यापार करने का उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं है।
चारों गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार हैं –
(01) दशाराम उर्फ दशराम मुरामी पिता स्व. लच्छु मुरामी उम्र 48 वर्ष जाति माड़िया निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा.
(02) दियारू राम मुरामी पिता स्व. पोदिया राम मुरामी उम्र 40 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार पटेलपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा.
(03) शंकर लेकाम उर्फ शंकर लेखमी पिता मारो राम लेकाम उम्र 19 वर्ष जाति गोंड निवासी गोटपाल थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा.
(04) रामधर बेके उर्फ रामधर वेक पिता लच्छु राम बेके उम्र 30 वर्ष जाति गोंड निवासी ग्राम कटुलनार विसपारा थाना गीदम जिला दंतेवाड़ा.
