श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर बगिया बना आस्था का केंद्र : श्रावण में अनोखा संकल्प, दो दिन में बने 63,211 पार्थिव शिवलिंग, लक्ष्य 1 लाख 108, , जशपुर में ऐतिहासिक शिवलिंग निर्माण, भक्तों ने दो दिन में गढ़े हजारों पार्थिव शिवलिंग, आज होगा आयोजन का समापन.

जशपुर जिला अंतर्गत बगिया स्थित श्री फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित 100108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप ले चुका है। बीते दो दिनों में श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा भावना से अब तक 63,211 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इस विशेष पूजन कार्यक्रम का समापन गुरुवार 24 जुलाई 2025 को किया जाएगा। समापन अवसर तक 1 लाख 108 पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे श्रद्धालुजन मिलकर पूर्ण करने में जुटे हैं।

इस महापर्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय लगातार अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने विधि-विधान और वैदिक रीति से पूजा-अर्चना संपन्न कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रेरित किया। उनका संयम, श्रद्धा और संकल्प इस आयोजन को एक विशेष स्वरूप प्रदान कर रहा है।

Related posts