रेलवे विकास के बीच यात्रियों की परीक्षा : मथुरा स्टेशन से जुड़ रही तीसरी लाइन, कई ट्रेनें बदलेंगी अपना रास्ता

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद-मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

बिलासपुर, 24 जुलाई 2025 : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के आगरा रेल मंडल में बाद -मथुरा जंक्शन के बीच तीसरी रेल लाइन को मथुरा स्टेशन से जोड़ने का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 01 से 12 अगस्त,  2024 तक  किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।      

इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-

1.    दिनांक 01 अगस्त, 2025 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर से चलने वाली 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-गाजियबाद- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी ।   

2.    दिनांक 01 अगस्त, 2025 को फिरोजपुर से चलने वाली 20424 फिरोहपुर-सिवनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती- गाजियबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी ।   

3.    दिनांक 02 अगस्त, 2025 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 22868 निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग निज़ामुद्दीन -गाजियबाद- मितावली- आगरा होकर रवाना होगी ।   

4.    दिनांक 01 अगस्त, 2025 को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड  एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा– मितावली–गाजियाबाद–नई दिल्ली होकर रवाना होगी ।    

5.    दिनांक 01 एवं 02 अगस्त, 2025 को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ सिटी-खुर्जा- मितावली-आगरा होकर रवाना होगी । 

6.      दिनांक 31 अगस्त, 2025 को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी–योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा–मितावली–खुर्जा–मेरठ सिटी होकर रवाना होगी ।   

रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है ।

Related posts