प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से दुष्कर्म : शादी के नाम पर शोषण की हदें पार, किशोरी से दुष्कर्म कर आरोपी ने तोड़ा रिश्ता, तबीयत बिगड़ते ही आरोपी फरार, आरोपी को लैलूंगा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

लैलूंगा क्षेत्र अंतर्गत एक किशोरी द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2025 को थाना लैलूंगा में आवेदन प्रस्तुत कर आरोपी अक्षय सिदार (उम्र 20 वर्ष) के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी ने दिसंबर 2024 में मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर प्रेम संबंध बनाया तथा मार्च 2025 में अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। तबीयत बिगड़ने पर आरोपी द्वारा पीड़िता को उसके घर छोड़ कर संपर्क बंद कर दिया गया।

Related posts