जिला – बिलासपुर (छ.ग.) थाना-सीपत द्वारा आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.
जप्ती मादक पदार्थ गांजा – 2 किलो ग्राम गांजा, कीमत 20,000/- रूपये.
नाम आरोपिया – सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी उम्र 35 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
बिलासपुर. 29 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले के सीपत थाना अंतर्गत ग्राम मटियारी में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गांजा के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में महिला के कब्जे से 2 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह मामला नशे के खिलाफ जारी पुलिस मुहिम की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 27 जुलाई 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मटियारी में एक महिला नव निर्माण ढाबा मेन रोड के पास के गांजा बिक्री करने के लिए रखी है, इस सूचना पर सीपत थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी द्वारा टीम गठित कर तत्काल रेड कार्यवाही किया गया।
जहां आरोपिया सारदा शिकारी पति सचिन शिकारी उम्र 35 साल निवासी शिकारी मोहल्ला मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग. के कब्जे से एक काला रंग के पीट्टू बैग के अंदर रखा हुआ दो किलोग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमत 20,000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपिया के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सहायक उपनिरीक्षक सहेत्तर कुर्रे, प्रधान आरक्षक कौशल प्रसाद, आरक्षक प्रकश जगत, आरक्षक ज्ञानेश्वर यादव, आरक्षक दीपक साहू का सराहनीय योगदान रहा है।
