सुदर्शन पैंकरा को मनोरा के बीईओ का प्रभार
संजय कुमार पटेल को भेजा गया जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय.
जशपुर. 2 अगस्त 2025 : जिले में शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक और प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आदेश जारी कर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैंकरा को मनोरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। वहीं वर्तमान बीईओ श्री संजय कुमार पटेल को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर में आगामी आदेश तक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पैंकरा को मनोरा बीईओ का प्रभार दिया। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के पत्र दिनांक 10 जुलाई 2025 के द्वारा श्री सुदर्शन पैंकरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक तौर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक कार्य के सुविधा के दृष्टिकोण से श्री सुदर्शन पैंकरा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को आगामी आदेश पर्यन्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोरा का कार्य सम्पादित किये जाने हेतु आदेशित किया जाता है।
श्री संजय कुमार पटेल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोरा को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर में आगामी आदेश पर्यन्त तक कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
