गांजा सप्लाई की ट्रैवल एजेंसी से कनेक्शन! रायपुर निवासी चंदन सिंह भाटापारा में पकड़ा गया, विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से चल रही थी उड़ीसा से गांजा तस्करी, पुलिस ने पूरे नेटवर्क को किया ध्वस्त

मामले में END to END विवेचना करते हुए उड़ीसा से भाटापारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पूर्व में 01 आरोपी को गिरफ्तार कर ₹1,76,800 कीमत मूल्य का 17.280 किलोग्राम गांजा एवं 01 मोबाइल किया गया था जप्त

बलौदाबाज़र-भाटापारा, 03 अगस्त 2025 : दिनांक 09.06.2025 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा विशाखापट्टनम एक्सप्रेस के माध्यम से उड़ीसा से भाटापारा आकर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी शिबा रायता को स्टेशन रोड भाटापारा के पास पकड़ा गया। आरोपी से ₹1,76,800 कीमत मूल्य का कुल 17.280 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। साथ ही प्रकरण में आरोपी से 01 नग मोबाइल भी जप्त किया गया। प्रकरण में थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र. 338/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही करते हुए तथा पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया, जिसमें यह पाया गया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों द्वारा टूर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले आरोपी चंदन सिंह को उड़ीसा राज्य से भाटापारा में अवैध मादक पदार्थ गांजा सप्लाई करने का काम दिया गया था। इस प्रकार थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा मामले में END to END विवेचना कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से गांजा लेकर भाटापारा में सप्लाई करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 03.08.2025 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपी- चंदन सिंह उम्र 33 साल निवासी जनता 01 के पीछे मकान नंबर 645 गांधीनगर थाना सिविल लाइन रायपुर जिला रायपुर

Related posts