वित्तीय दक्षता के नए युग की शुरुआत : अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संभालेगा छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी का फाइनेंस, रायपुर में बड़ा ऐलान, पॉवर कंपनी रायपुर में ‘AI for Finance’ कार्यशाला सम्पन्न.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डंगनिया मुख्यालय में “एआई फॉर फाइनेंस एक्जीक्यूटिव” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। पॉवर कंपनी में ‘‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस‘‘ का उपयोग बढ़ाने के लिए वित्तीय अधिकारियों को दक्ष, जागरूक और स्वप्रेरित होना चाहिए ताकि नये जमाने के नये आवश्यकताओं का लाभ वित्त प्रबंधन में भली भांति मिल सकें। उक्त आशय के विचार एमडी (जेनको) श्री एसके कटियार ने आज की कार्यशाला में व्यक्त किए।

इस अवसर पर एमडी (ट्रांस्को) श्री राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि नई परियोजनाओं में एआई के उपयोग से बेहतर शोध किये जा सकते हैं। वित्तीय प्रबंधन को कारगर बनाया जा सकता है और जटिल प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जा सकता हैं।

कार्यशाला में मुख्य वक्ता चार्टर्ड एकाउंटेंट श्री करण गुप्ता ने एआई के उपयोग के लिये विभिन्न माध्यमों और प्रक्रियाओं के बारे में बताया। वित्तीय प्रबंधन के लिए पूर्वानुमान – विश्लेषण, डेटा संकलन, प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के लिए वैश्विक मापदंडों व स्थानीय जरूरतों आदि विषयों सटीक डेटा संग्रह व विश्लेषण पर पॉवर पांइंट के माध्यम से प्रस्तुति दी। 

Related posts