छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छः सेवानिवृत्ति कर्मियों को दी गई विदाई. रायपुर. 30 अगस्त 2025 : रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय के विद्युत सेवा भवन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों की दीर्घ सेवा, निष्ठा और समर्पण को रेखांकित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। यह अवसर कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने और संगठन में सकारात्मक परंपरा को आगे बढ़ाने का रहा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह सेवानिवृत्त कर्मियों…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPowerCompany
स्वतंत्रता दिवस : छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में क्रांति,अब लैपटॉप से होगी फाइलों की मंजूरी, खत्म होगा पुराना सिस्टम, डिजिटल इंडिया की ओर बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम.
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर सुरक्षा सैनिकों के मार्च-पास्ट की ली गई सलामी. पॉवर कंपनी में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम – डॉ. रोहित यादव डिजिटल हस्ताक्षर से होगा फाइलों का अनुमोदन रायपुर. 15 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज में अब पारंपरिक फाइल सिस्टम की जगह डिजिटल ई-ऑफिस सिस्टम लागू होगा। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में इसकी घोषणा करते हुए बताया कि अधिकारी अब किसी भी स्थान से कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से फाइलों का ऑनलाइन अनुमोदन कर सकेंगे, जिससे…
Read Moreवित्तीय दक्षता के नए युग की शुरुआत : अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संभालेगा छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी का फाइनेंस, रायपुर में बड़ा ऐलान, पॉवर कंपनी रायपुर में ‘AI for Finance’ कार्यशाला सम्पन्न.
पॉवर कंपनी के वित्त प्रबंधन में बढ़ाया जाये एआई का उपयोग रायपुर. 05 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी, डंगनिया रायपुर में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत हुई है। कंपनी ने “AI for Finance Executive” विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर यह स्पष्ट कर दिया कि अब वित्तीय प्रबंधन में पारंपरिक तरीकों की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे अत्याधुनिक टूल्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य वित्तीय अधिकारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वित्तीय डेटा विश्लेषण, पूर्वानुमान और निर्णय प्रक्रिया में सटीकता और…
Read Moreब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ की टीम ने विद्युत ब्रिज चैंपियनशिप में तीन श्रेणियों में जीते तीन राष्ट्रीय पदक, देशभर में बढ़ाया राज्य का मान, मिली बधाई.
छत्तीसगढ़ की टीम ने अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जीते तीन पदक रायपुर. 25 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की टीम ने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में आयोजित 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तीन पदक हासिल किए। मास्टर्स प्लेयर श्रेणी में रजत, जबकि टीम इवेंट और प्रोग्रेसिव श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया। कंपनी अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए टीम को बधाई दी। 47वीं अखिल भारतीय विद्युत ब्रिज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़…
Read Moreगुढ़ियारी में पर्यावरण की अलख : रायपुर में वृक्षारोपण महाअभियान शुरू, पॉवर कंपनी लगाएगी 50 हजार से अधिक पौधे, पॉवर कंपनी ने 1951 के पुराने कैंपस में रचा हरियाली इतिहास.
गुढ़ियारी कैंपस को हराभरा बनाने पॉवर कंपनी ने लगाए पौधे, रायपुर क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए जाएंगे लक्ष्य से अधिक पौधे. प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने किया वृक्षारोपण रायपुर. 23 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के तहत प्रदेश भर में 50 हजार पौधे लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित सबसे पुराने बिजली कैंपस में प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी माता है और उसकी रक्षा…
Read Moreपॉवर कंपनी ने रचा उदाहरण : बिजली कर्मचारियों की सेहत का रखा जा रहा है ख्याल, निःशुल्क मेडिकल शिविर में उमड़ा उत्साह, ऑर्थो, कार्डियो, गैस्ट्रो और किडनी के विशेषज्ञ एक ही छत के नीचे.
विद्युत कर्मियों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ, पचास से अधिक कर्मचारी हुए लाभान्वित. रायपुर. 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी अपने विद्युत कर्मियों की सेहत को लेकर सजग है। इसी कड़ी में डंगनिया औषधालय में एक निःशुल्क विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन तीनों कंपनियों के कर्मियों ने कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक और गैस्ट्रो संबंधित विषयों में विशेषज्ञों से परामर्श लिया। डॉ. एच. एल. पंचारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य कर्मियों को गंभीर…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अनोखा वृक्षारोपण अभियान : बिजली बिल भरने आए और पौधा साथ ले गए, राज्य की बिजली कंपनी ने उठाया हरियाली का बीड़ा, 10 अगस्त तक लगाए जाएंगे 50,000 पौधे.
पॉवर कंपनी के वृक्षारोपण महोत्सव में उपभोक्ता भी बन रहे भागीदार, अधिकारी-कर्मचारी अपने आवास और आसपास लगाने ले जा रहे पौधे प्रदेशभर के तीन हजार बिजली दफ्तर, उपकेंद्र और उत्पादन संयंत्रों में लगाए जा रहे पौधे. रायपुर. 17 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ द्वारा चलाए जा रहे 50 हजार वृक्षारोपण महोत्सव में अब उपभोक्ता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक बिजली कार्यालयों, विद्युत उपकेंद्रों और उत्पादन संयंत्रों में फलदार और छायादार पौधों का रोपण हो रहा है। अधिकारी-कर्मचारी न केवल कार्यस्थल पर…
Read Moreकैंसर पर प्रहार की पहल : कर्मियों के लिए अनूठी पहल, थर्मल स्कैनिंग से लेकर मेमोग्राफी तक की गई जांच, कैंसर को मात देने जुटी पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी, बालको विशेषज्ञों की टीम ने की जांच, 5 संदिग्ध मरीजों को दिया गया अस्पताल में इलाज का परामर्श.
विद्युत कर्मियों के लिए निशुल्क कैंसर जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित. रायपुर. 12 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड द्वारा रायपुर के डंगनिया स्थित ऑफिसर्स क्लब में विद्युत कर्मियों के लिए नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर निदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 118 कर्मियों (91 महिलाएं व 27 पुरुष) ने भाग लिया। बालको मेडिकल सेंटर के विशेषज्ञों की टीम ने मेमोग्राफी, पैप स्मीयर, थर्मल स्कैनिंग सहित अनेक आधुनिक जांच विधियों…
Read Moreभीषण गर्मी में छत्तीसगढ़ में बिजली मांग 7000 मेगावॉट पार, महंगी बिजली खरीद कर भी निर्बाध आपूर्ति की सुनिश्चित, 10% बढ़ी विद्युत मांग, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने महंगे दाम पर खरीदी बिजली, उपभोक्ताओं को राहत.
भीषण गर्मी में बिजली की मांग 7000 मेगावॉट पार, एक वर्ष में 10 प्रतिशत शीर्ष मांग वृद्धि, महंगे में खरीद कर भी निर्धारित दर पर आपूर्ति का प्रबंधन कॉल सेंटर में 1 लाख 56 हजार शिकायतें आयीं,जिनका किया गया त्वरित गति से निवारण. रायपुर. 26 अप्रैल 2025 : भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में बिजली की मांग अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 7006 मेगावॉट तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने उपभोक्ताओं को बिना व्यवधान बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए ऊंची दरों पर भी बिजली खरीदी है। महंगे…
Read Moreलीवर हेल्थ को लेकर पॉवर कंपनी की अनोखी पहल : मुफ्त फाइब्रोस्कैन जांच शिविर आयोजित, 3000/- रूपये से 7000/- रूपये की जांच हुई निःशुल्क, छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल.
पॉवर कंपनी औषधालय में निःशुल्क लीवर जाँच परीक्षण रायपुर. 8 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के डंगनिया स्थित औषधालय द्वारा कंपनी के कर्मचारियों-अधिकारियों हेतु निःशुल्क लीवर जाँच परीक्षण का आयोजन 8 अप्रैल को किया गया। इस सुविधा का लाभ लगभग 100 लोगों ने लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचएल पंचारी ने बताया कि शिविर में जाइडस कंपनी के तकनीशियन द्वारा लोगों का परीक्षण कर उपचार एवं दवाइयों के संबंध में भी जानकारियां दी। लीवर जॉच संबंधी शिविर औषधालय में प्रथम बार आयोजित किया गया, अतः अधिकारी-कर्मचारियों में इस…
Read More