दो स्थानों पर जुआ खेल रहे 9 जुआड़ियों को चौकी बसदेई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नगदी रकम की गई जप्त.
दोनों प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार.
सूरजपुर. 05 अगस्त 2025 : सूरजपुर जिले की चौकी बसदेई पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में ग्राम सिरसी के दो अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलते कुल 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कुल ₹3,220 नगद भी बरामद किया है। यह कार्रवाई डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के सख्त निर्देशों पर की गई, जिसके तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध बड़ी तत्परतापूर्वक लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी बीच दिनांक 05 अगस्त 2025 को चौकी बसदेई पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिरसी में कुछ जुआड़ी हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर चौकी बसदेई पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घेराबंदी कर मोहम्मद जफर उम्र 34 वर्ष, जनेश्वर गुप्ता उम्र 57 वर्ष, उमाशंकर पाल उम्र 20 वर्ष, गौरीशंकर सारथी उम्र 21 वर्ष, दादी राम राजवाड़े उम्र 31 वर्ष एवं संजय कुमार सुरेंद्र उम्र 27 वर्ष सभी निवासी ग्राम सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 2800/- रूपये जप्त किया गया।
वहीं दूसरे मामले में ग्राम सिरसी में ही घेराबंदी कर जुआ खेल रहे राजेश कुमार उम्र 24 वर्ष, रामेश्वर प्रसाद उम्र 23 वर्ष, सच्चिदानंद राजवाड़े उम्र 23 वर्ष सभी निवासी सिरसी को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 420/- रूपये जप्त किया गया। दोनों ही मामलों में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेंद्र जायसवाल, प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सारथी, आरक्षक देवदत्त दुबे, आरक्षक निलेश जायसवाल, आरक्षक दिलीप, आरक्षक रामकुमार, आरक्षक अशोक केवट, आरक्षक राकेश व आरक्षक आदित्य सक्रिय रहे।
