शराब के नशे में मृतक ने आरोपी को गाली-गलौच किया जिससे आक्रोशित होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया
चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर में धारा 103(1) बीएनएस का अपराध दर्ज
नाम आरोपी – 1- यशराज भानु उर्फ़ छोटा पिता संतराम भानु उम्र 20 वर्ष निवासी पहाड़बछाली चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर.
बिलासपुर.05 अगस्त 2025 : बिलासपुर ज़िले के बेलगहना क्षेत्र में हुई एक अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। मृतक छेदीलाल यादव की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय यशराज भानु उर्फ छोटा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि शराब के नशे में मृतक द्वारा की गई गाली-गलौच से आक्रोशित होकर उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर ली है।
दिनांक 04अगस्त 2025 को प्रार्थी गंगा बाई गंधर्व कोटवार निवासी पहाड़बछाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 04अगस्त 2025 को मृतक छेदीलाल यादव को बृहस्पति बाई के घर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के सम्बन्ध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह महोदय (भा.पु.से.) अवगत कराया गया, जिनके दिशानिर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा (रा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्रीमती नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में टीम गठित कर फारेंसिक टीम की उपस्थिति में घटना-स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया।
प्रार्थी, गवाह की पूछताछ कर कथन लिया गया, विवेचना के दौरान संदेही यशराज भानु उर्फ़ छोटू को हिरासत में लेकर बारीकी एवं कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक के पास आरोपी गया था, जिसे शराब के नशे में मृतक ने माँ बहन की गाली दिया, जिससे वो ग़ुस्से में आकर मृतक के घर में रखे टंगिया से गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब एक टांगिया को आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के निशांदेही पर गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। आरोपी यशराज भानु उर्फ़ छोटा के द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने पर आरोपी यशराज भानु को आज दिनांक 05 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
इस प्रकरण की कार्यवाही में फॉरेन्सिक टीम उपनिरीक्षक राज सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भारतलाल राठौर, सहायक उपनिरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक 520 नरेंद्र पात्रे, ईश्वर नेताम, अंकित जायसवाल, संदीप शर्मा का विशेष योगदान रहा है।
