“10 रुपये में पशु का पेट भरने का दावा, असल में सरकारी जमीन कब्जाने की साजिश” – धनंजय सिंह ठाकुर का भाजपा पर बड़ा हमला

रायपुर/ 10 अगस्त 2025/ गौधाम योजना पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का  गौधाम योजना गौ माता को अपमानित करने वाला है। भाजपा सरकार की गौ विरोधी होने का प्रमाण है। गौधाम योजना तो बना दिया गया।लेकिन गौधाम निर्माण के लिए कोई राशि स्वीकृत नही की गई।गौधाम बनाने में निर्माण में होने वाला खर्च कहाँ से आयेगा? क्या गोठनों को ही नाम बदलकर गौ धाम बनाया जायेगा?गौधाम योजना के तहत पशुधन के लिए प्रति पशुधन प्रतिदिन 10 रु चारा के लिए तय किया गया है।सरकार बताये 10 रु में पशुधन को भरपेट आहार कैसे मिलेगा?10 रु में कौन सा पशुआहार मिलता है?बाजार में पशुआहार  खल्ली चुन्नी भूसी की कीमत 40 रु से 50 रु किलो से ऊपर है।एक दिन में एक पशुधन को 12 किलो से अधिक आहार खुराक के लिए आवश्यकता पड़ती है।ऐसे में 10 रु की चारा में पशुधन का संरक्षण एवं नस्ल सुधार कैसे होगा?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने 10000 से अधिक गोंठानों का निर्माण किया था और चार लाख हेक्टेयर से अधिक सरकारी जमीन इसे संरक्षित हुई थी। 7 हजार से अधिक गोठान आत्मनिर्भर थे जिसमें सरकार की फूटी कौड़ी नहीं लगती थी। उसे महिला स्व सहायता समूह संचालित करते थे।अब भाजपा सरकार गौधाम बनाकर इन सरकारी जमीनों पर अपने चहेते को बसाना चाहती है असल मायने में उनकी नियत सरकारी जमीन पर कब्जा करने की है इसलिए गोधाम को निजी संस्थाओं को दिया जा रहा है मतलब साफ है सरकारी जमीनों पर कब्जा करना।सरकार खुद गौधाम क्यो नहीं चलाती? इससे भाजपा की नियत में जो खोट है वह साफ-साफ दिख रहा है

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार ने प्रदेश के गठानों में ताला लगा दिया जिसके चलते पशुधन सड़कों पर भटकने मजबूर हुए पशु तस्करी की घटनाएं बढ़ी। दुर्घटनाओं में पशुधन की मौत हुई है इसके लिए भाजपा की सरकार जिम्मेदार है भाजपा ने गोठनों में ताला लगाकर गौ हत्या के समान महापाप किया है इससे भाजपा बच नहीं सकती है।

Related posts