1500 मीटर की रानी बनी पूजा : वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज मीट में जीता गोल्ड, रेलवे की स्पीड क्वीन पूजा ने दुनिया को पछाड़ कर दिलाया भारत को स्वर्ण.

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की एथलीट एवं बिलासपुर रेल मंडल में टिकट कलेक्टर सह वाणिज्य लिपिक के पद पर पदस्थ पूजा ने एक और शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने दिनांक 10 अगस्त को भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल ब्रॉन्ज एथलेटिक मीट में महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पूजा ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी उत्कृष्ट गति और स्टैमिना का प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया और देश एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का नाम रोशन किया।

श्री तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पूजा को इस अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का गौरव बढ़ाने की शुभकामनाएँ दीं है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हमेशा तत्पर है।

Related posts