पीएससी प्रारंभिक परीक्षा : अम्बिकापुर में 6294 अभ्यर्थी हुए शामिल 1869 रहे अनुपस्थित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 13 फरवरी 2022 को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 में 6294 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि 1869 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए अम्बिकापुर में 15 परीक्षा केन्द्र बनाये गए थे जिनमे प्रथम पाली में सामान्य अध्य्यन एवं द्वितीय पाली में रीजनिंग के प्रश्न पत्र आयोजित की गई। परीक्षा में शामिल होने 8 हजार 163 अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया था जिनमें से 6 हजार 294 ने परीक्षा दी और 1869 ने परीक्षा नहीं दी।

Related posts