करोड़ों की ठगी का खेल बेनकाब : क्रिप्टो और जमीन के नाम पर करोड़ों हड़पे, दोगुना मुनाफा और प्लॉट देने का झांसा, रायपुर का ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी भागीरथी यादव की लिखित शिकायत आवेदन पर आरोपी अभिलाष मसीह एवं अभिषेक प्रवीण मसीह द्वारा शेयर ट्रेडिंग, क्रीप्टो ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने एवं बीस माह के अंदर इन्वेस्ट किये गये रकम का दो से तीन गुना करके तथा रायपुर शहर के अलग क्षेत्र एवं अन्य शहरों में प्लाट देने का लुभावना ऑफर देकर विश्वास में लेकर प्रार्थी तथा अन्य लोगों से कुल 1,11,25,000/- रूपये की धोखाधडी करने के संबंध में थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी अभिलाष मसीह पिता कली मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related posts