चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मासूम पर गंदी नजर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता दिनांक 11 अगस्त 2025 को अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू की पातासाजी किया गया, जिसे आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts