जामुल में जुआ अड्डे पर छापा : भिलाई में 32-एकड़ के पास चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मौके से ₹14,700 और 52 पत्ते किए बरामद, नगदी और ताश के साथ 4 आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार, जुआ प्रतिषेध अधिनियम में हुई कार्यवाही.

दिनांक 11 अगस्त 2025 के शाम करीबन 04.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे आम जगह 32-एकड़ भिलाई में कुछ व्यक्तियों के द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला जा रहा है।

जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल टीम गठन कर अलग-अलग दिशाओं से पुलिस तैनात कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में नंदलाल सोनकर, भुनेश्वर खुटेल, राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, आयान कुरैशी एवं एक नाबालिग बालक मिले, जिनके कब्जे एवं फड़ से 14700/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. नंदलाल सोनकर उम्र 39 साल निवासी बैकुंठ धाम छावनी, 02. भुनेश्वर खुटेल उम्र 30 साल निवासी बैकूंठ धाम छावनी, 03. राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी उम्र 30 साल निवासी बैकुंठधाम छावनी, 04. आयान कुरैशी उम्र 19 साल निवासी कसाई पारा केम्प -2 भिलाईं, 05.  विधि से संघर्षरत बालक.

Related posts