रायपुर में नशे के सौदागरों की धरपकड़ : सरोना में गांजा बेचने की फिराक में थे तीन आरोपी, एंटी क्राइम यूनिट ने 40 हजार कीमत का 4.5 किलो मादक गांजा किया जब्त.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार रायपुर पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 13 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत सरोना स्थित शमशान घाट रोड थर्ड जेंडर सेंटर के बाजू सड़क के पास कुछ व्यक्ति खड़े हैं, जो अपने पास गांजा रखें हैं, तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के तीन व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम गुलाब कंडरा, अन्तो नाग एवं ओचुत नाग होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।

जिस पर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4.500 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 40050/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 337/25 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी – 01. गुलाब कंडरा पिता स्व. बृज कंडरा उम्र 27 साल, निवासी शक्ति घाट सरोना थाना डी.डी.नगर रायपुर, 02. अन्तो नाग पिता ओचुत नाग उम्र 28 साल निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा), 03. ओचुत नाग पिता कलाराम नाग उम्र 64 साल निवासी ग्राम बांकीबहाल, थाना पटनागढ़, बलांगीर (उड़ीसा).

Related posts