लोगों को चाकू दिखाकर धमकाने वाला, आरके मैदान में दहशत मचाने वाला खतरनाक बदमाश चाकू सहित गिरफ्तार, सुपेला पुलिस द्वारा भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

थाना सुपेला पुलिस को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि आर के मैदान राधिका नगर सुपेला में एक व्यक्ति अपने पास एक बटनदार धारदार लोहे का चाकू लेकर लोगों को डरा धमका रहा है| प्राप्त सुचना की तस्दिकी पर रेड कार्यवाही किया गया|  मुखबिर व्दारा बताए अनुसार स्थल पर पहुंच कर घेराबंदी कर बताए हुलिया अनुसार व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से हांथ में बटनदार धारदार लोहे का चाकु लहराते लोगों को डराते धमकाते पकड़ा गया।

जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम उत्तम सोनी पिता राजेन्द्र सोनी उम्र 26 वर्ष पता पाँच रास्ता ओशो पब्लिक स्कूल के सामने सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग का होना बताया, आरोपी से एक नग बटनदार धारदार लोहे का चाकु जप्त कर मौके पर गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए ज्युडिशल रिमाण्ड तैयार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है।

Related posts