सरगुजा में चोरी का खुलासा : घर से महुआ और उर्वरक चुराने वाले दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों से महुआ, नकदी और बाइक बरामद, गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किये गए प्रस्तुत.

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धर पकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रमेश बड़ा साकिन पेटला करियाखार सीतापुर द्वारा दिनांक 12अगस्त 2025 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराीि गई कि प्रार्थी अपने घर के उपर छत में 06 बोरी महु‌आ और 02 बोरी युरिया खाद रखा था। दिनांक 11 अगस्त 2025 को घर में कोई नहीं थे, उसी दौरान आरोपी अमोश उर्फ झौला साकिन ग्राम दमगडा बंशीपुर एवं दीपक गिरी साकिन ग्राम पेटला दमगडा ‌द्वारा प्रार्थी के घर में रखा हुआ 04 बोरी महु‌आ और 02 बोरी युरिया खाद चोरी कर मोटर सायकल में लाद कर ले आ रहे थे, जिसे गांव के लोग देखे हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 318/25 धारा 331(3), 305(A), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) अमोश ऊर्फ झोला पिता बिटन उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम दमगडा बंशीपुर थाना सीतापुर, (02) दीपक गिरी पिता भोजलाल उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम पेटला दमगडा थाना सीतापुर का होना बताया गया, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किया गया, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, 01 बोरा महुआ तथा महु‌आ बिक्री का पैसा 800/- रुपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts