थाना तखतपुर में तेवर ग्रुप के आतंक को नेस्तनाबुत कर मुख्य बदमाश नरेन्द्र गेंदले उर्फ बबलु गेंदले को धारदार हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार.
दो माह पूर्व देवांगन होटल वाले से मारपीट कर अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5) BNS के प्रकरण में हो गया था फरार.
थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. में धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध हुआ पंजीबद्ध.
गिरफ्तार आरोपी – नरेन्द्र गेंदले उर्फ बबलू पिता अमृत कुमार गेंदले उम्र – 26 वर्ष निवासी ग्राम भथरी थाना जरहागांव जिला मुंगेली.
बिलासपुर. 16 अगस्त 2025 : बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाने वाले तेवर ग्रुप के हिस्ट्रीशीटर बदमाश नरेंद्र गेंडले उर्फ बबलू गेंडले को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हाथ में धारदार चापड़ लहराकर लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और उसके कब्जे से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी पर पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था।
थाना तखतपुर में दिनाँक 14 अगस्त 2025 को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोढे चौराहा तखतपुर के पास फरार आरोपी नरेन्द्र गेंडले हाथ में धारदार हथियार रखा है, जिससे लोग भयभीत हो रहे हैं। जिस पर थाना की पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौक़े पर पहुंच कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ गया तथा आरोपी के कब्जे से धारदार चापड जब्त कर धारा 25.27 आर्म्स एक्ट एवं पूर्व के प्रकरण मे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त हिस्ट्रीशीटर के विरूद्ध थाना तखतपुर में 05 प्रकरण दर्ज है।
1 – 468/2021 धारा 294,323,506,307, 34, 2 – 333/2024 धारा 296,115(2),351(2),1183(5) ,
3 – 700/2024 धारा-126,351(2),78,3(5BNS,12 पाक्सो एक्ट, 4 – 312/2025 धारा 296,115(2),351(2),3(5 BNS
5 – 446/2025 धारा- 25,27 आर्म्स एक्ट.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में गुंडे बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी है।
