जशपुर में शिक्षा की नई मिसाल : स्वतंत्रता दिवस पर जशपुर जिले के शिक्षा जगत का गौरव बढ़ा, स्वास्थ्य मंत्री जयसवाल ने नवाचार व समाज सेवा में उत्कृष्ट शिक्षकों-विद्यार्थी को किया सम्मानित.

कुनकुरी/जशपुर. 16 अगस्त 2025 : स्वतंत्रता दिवस के 79‌ वर्षगांठ पर जशपुर जिले में ध्वजा रोहण हेतु मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग में प्रविण्य-सूची में टॉप टेन में आये विधार्थियों को जिले का मान बढ़ाने हेतु सम्मानित किया गया।

उसके पश्चात स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जयसवाल जी के द्वारा शिक्षा विभाग में विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं शिक्षा में नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सीएसी को सम्मानित किया गया, जिसमें श्रीमती सरिता नायक प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-मटासी को शिक्षा में नवाचार तथा कोविड समय में समाजसेवा हेतु मोहल्ला एवं आनलाइन के लिए, श्री मनोज अम्बष्ट प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला बरपानी प्रिंटरिच निर्माण हेतु, श्रीमती दीपिका कुजुर प्रधान प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चेंगझरिया शाला में शाला समिति के साथ समंजस्य से शाला समस्या समाधान, श्री ऐलान साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला-गम्हरिया शाला में रोचक शिक्षण हेतु टीएलएम निर्माण, श्रीमती मीना सिन्हा उपाचारात्मक शिक्षण एवं शाला प्रबंधन समिति के शाला व्यवस्था, श्रीमती संन्तोषी डनसेना प्राथमिक शाला छिंदबहरी बालवाड़ी में नवाचार एवं जादुई पीटारा हेतु सम्मानित किया गया।

Related posts