ग्राम पोरडी से 85 नग लोहे के पाइप चोरी कर कबाड़ी को बेचे थे आरोपी.
पुलिस ने कबाड़ी से 100% चोरी की संपत्ति– पाइप, मोटरसाइकिल और तराजू-बाँट किया जब्त.
मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड से दोनों चोर दबोचे गए, कबाड़ी भी पकड़ा गया.
तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस के तहत की गई कार्यवाही, भेजा गया रिमांड पर.
रायगढ़. 17 अगस्त 2025 : घरघोड़ा थाना पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए दो सक्रिय चोरों और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 85 नग लोहे के पाइप, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, तराजू-बाट और नकदी सहित चोरी की पूरी संपत्ति बरामद की है। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
घरघोड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो सक्रिय चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी संपत्ति और घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।
ग्राम कुर्मीभौना निवासी दम्बोदर बेहरा (43 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम पोरडी स्थित खेत में निर्माणाधीन अल्वेस्टर शेड के लिए रखे गए 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000) 15-16 अगस्त की रात चोरी हो गए। मामले में अपराध क्रमांक 207/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ढोरम बाईपास रोड में घेराबंदी कर संदेही – 1. प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटु (26 वर्ष), 2. प्रदीप यादव (23 वर्ष) को पकड़ा।
दोनों ने पूछताछ में पाइप चोरी कर कबाड़ी बादशाह शेख (20 वर्ष), नावापारा घरघोड़ा को ₹1000 में बेचने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपियों से नकदी ₹500 और ₹300 जब्त किए। बादशाह शेख को भी पकड़ कर पूछताछ की गई, जिसने चोरी का सामान खरीदने की बात स्वीकार की। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जब्ती – (I) 85 नग लोहे के पाइप (कीमत लगभग ₹40,000),,(II) बिना नंबर TVS एक्सल मोटरसाइकिल, (III) तराजू व बाँट, (IV) नकदी ₹800.
गिरफ्तार आरोपी – 1. प्रेमसिंह राठिया उर्फ पिंटु पिता जागरसाय राठिया (26 वर्ष), ग्राम पोरडी, 2. प्रदीप यादव पिता जगतराम यादव (23 वर्ष), ग्राम पोरडी, 3. बादशाह शेख पिता पियारूल हक (20 वर्ष), मूल निवासी मुर्शिदाबाद (प.बं.), हाल-नावापारा घरघोड़ा, कबाड़ी गोदाम संचालक.
इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, एएसआई रामसाजीवन वर्मा, आरक्षक प्रदीप तिगा, आरक्षक दिनेश सिदार और आरक्षक उद्यो पटेल की अहम भूमिका रही है।
