आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती सामुदायिक भवन के प्रथम तल का किया लोकार्पण सांस्कृतिक भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर-रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित…
Read MoreTag: #Raigarh
छत्तीसगढ़ को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राज्य के 12 जिलों को किया सम्मानित
प्रदेश का जल भविष्य सुरक्षित करने में यह पुरस्कार होगा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : जल संरक्षण एवं सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित कर छत्तीसगढ़ के 12 जिलों रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, बालोद, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग और सूरजपुर ने राष्ट्रीय स्तर पर नया इतिहास रच दिया है। विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आज 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय जनभागीदारी 1.0 अवार्ड समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने इन जिलों को सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…
Read Moreसफलता की कहानी, किसान की जुबानी : सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील और स्पष्ट धान खरीदी नीति से किसानों के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
प्रति एकड़ 21 क्विंटल और प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से धान खरीदी किसानों में उत्साह का माहौल धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं की किसानों ने की सराहना रायगढ़-रायपुर : प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों की आर्थिक तरक्की, उन्नति और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार बनते ही किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रति एकड़ 21 क्विंटल एवं प्रति क्विंटल 31 सौ रुपये की दर से धान खरीदी करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था।…
Read Moreशराब के लिए लकड़ी बेचने के विवाद में टांगी से वार ! 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोसी को टांगी से हमला कर किया लहूलुहान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना कापू में अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी बेचने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 70 वर्षीय तिहार साय मांझी ने अपने 60 वर्षीय पड़ोसी एतवार साय मांझी पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 13 अक्टूबर 2025 की…
Read Moreडेढ़ माह तक झूमेगा छत्तीसगढ़! करमा महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी छटा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…
Read Moreपुलिस की बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में टायर चोरी का मास्टरप्लान बेनकाब, लाखों की हेरा-फेरी का खुलासा, ट्रेलर से 15 टायर चोरी ! चार आरोपी जूटमिल पुलिस द्वारा भेजे गए सलाखों के पीछे, तीन ट्रेलर चालक फरार !
ट्रेलर से टायर चोरी मामले का खुलासा, जूटमिल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 15 टायर चोरी कर की थी लाखों की हेरा-फेरी. थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 350/2025 धारा 303(2) 3(5) BNS पंजीबद्ध कर शुरू की गई थी विवेचना. रायगढ़. 08 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेलर से टायर चोरी के मामले का खुलासा कर दिया है। जूटमिल थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस जांच…
Read Moreरायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मधुबनपारा मकान से 9 लाख रुपये की चोरी सुलझाई, मधुबनपारा मकान से सोने-चांदी के जेवरात बरामद, दो आरोपी इकराम खान और मोह. समीर गिरफ्तार.
कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 491/2025 धारा 305, 331(4) बीएनएस दर्ज कर शुरू की थी विवेचना. आरोपियों से चोरी सोने-चांदी के जेवरात, सोने का बिस्किट बरामद. रायगढ़. 30 सितंबर 2025 : कोतवाली पुलिस ने मधुबनपारा के सुने मकान में हुई 9 लाख रुपये की चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों इकराम खान और मोह. समीर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और एक सोने का बिस्किट बरामद किया। इस मामले में अन्य दो आरोपी पहले से ही अन्य प्रकरणों में जेल में हैं। घटना…
Read Moreराजनांदगांव से रायपुर तक अवैध शराब की सप्लाई, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा आरोप
रायपुर/30 सितंबर 2025। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है। छत्तीसगढ़ अवैध शराब का गढ़ बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार शराब की काली कमाई में डूबी हुई है। राजनांदगांव में महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा था। मुंगेली में स्कूल को अवैध शराब का डंप यार्ड बना दिया गया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा, राजनांदगांव सहित प्रदेश के सभी शहरों में नकली होलो ग्राम लगा कर अवैध शराब बेची जा रही। पड़ोसी राज्यों…
Read Moreसंगठित बैटरी चोरी का खुलासा : 72 घंटे में बैटरी चोर गिरोह धराया, चार बैटरियां बरामद, रायगढ़ में तीन आरोपी चढ़े चोर पुलिस के हत्थे, घरघोड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई.
घरघोड़ा पुलिस ने तीन बैटरी चोरों को दबोचा, पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की चार बैटरी बरामद. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की लगातार वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की गई चार बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत…
Read Moreमोबाइल से ई-चालान : अवैध पार्किंग वालों के लिए चेतावनी, रायगढ़ में अब मोबाइल से कटेगा ई-चालान, आईटीएमएस से होगा ट्रैफिक का नियंत्रण, आमजन भी बन सकते हैं पुलिस के सहयोगी.
रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत, अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा ई-चालान. रायगढ़, 23 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी यातायात समस्याओं को कम करने के लिए आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लागू किया गया है। अब आम नागरिक अपने मोबाइल फोन से अवैध पार्किंग की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और वाहन स्वामी के खिलाफ ई-चालान जनरेट कराया जाएगा। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी रोकथाम…
Read More