थाना लुन्ड्रा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही.
आरोपी द्वारा पीड़िता को बहला फुसला कर दुष्कर्म की घटना कारित की गई थी.
नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही.
थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 137(2),65 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना.
अम्बिकापुर. 18 अगस्त 2025 : सरगुजा जिले के लुन्ड्रा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दिनेश राम (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया था। पुलिस ने प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को जेल भेजा।
प्रकरण की मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनांक 17 अगस्त 2025 को थाना लुन्ड्रा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 16 अगस्त 2025 को प्रार्थी की नाबालिग लड़की साप्ताहिक बाजार में सामान लेने गयी थी, जो शाम रात तक वापस नहीं आई थी। अगले दिन सुबह घर वापस आकर बताई कि झेराडीह थाना लुन्ड्रा निवासी दिनेश राम पीड़िता को बहला फुसला कर ले जाकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना लुन्ड्रा में अपराध क्रमांक 162/25 धारा 137(2),65 (1) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम दिनेश राम आत्मज अर्जुन उम्र 22 वर्ष साकिन झेराडीह परसापारा थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। प्रकरण सदर में पॉक्सो एक्ट की धारा 5(ठ),6 जोड़कर मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा उपनिरीक्षक आर.एन. पटेल, सहायक उपनिरीक्षक शिवचरण साहू, आरक्षक इबूनल खान, आरक्षक संजय केरकेट्टा, आरक्षक रामसाय नागेश, आरक्षक बीरेंद्र सिंह सक्रिय रहे।
