कुनकुरी नगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा : वेल्डर परिवार और युवकों में भिड़ंत, अस्पताल में हाथापाई – दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज, 6 के विरुद्ध FIR

कुनकुरी (जशपुर), 19 अगस्त 2025 कुनकुरी नगर में सोमवार को हुई मामूली कहासुनी ने अचानक गंभीर रूप ले लिया और मामला सीधे अस्पताल तक पहुंच गया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अलग-अलग अपराध दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम के चलते नगर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति काबू में आ गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहला मामला अपराध क्रमांक 167/2025 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें प्रार्थी विक्रम विश्वकर्मा पिता हरिहर विश्वकर्मा, उम्र 35 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती कुनकुरी ने आरोप लगाया है कि 19 अगस्त की शाम करीब 5 बजे अमन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास उसकी और उसके पिता की आरोपी असद हुसैन एवं तारीक रजा से कहासुनी हो गई। विक्रम का आरोप है कि आरोपी न केवल गाली-गलौज करने लगे बल्कि बाद में अपने साथी असनैन रजा के साथ शासकीय अस्पताल पहुंचे और वहां उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी कोमल विश्वकर्मा को भी धक्का दिया गया, जिससे उसे हाथ में चोट आई।

वहीं, दूसरा मामला अपराध क्रमांक 166/2025 के रूप में दर्ज किया गया है। इसमें असद हुसैन पिता अतहर हुसैन, उम्र 19 वर्ष निवासी बाजारडांड कुनकुरी ने शिकायत दर्ज कराई है। असद का आरोप है कि विवाद की शुरुआत अमन इलेक्ट्रॉनिक दुकान से हुई, जहां विक्रम विश्वकर्मा और उसके भाई विकास विश्वकर्मा ने उससे अभद्रता की और धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। इसके बाद अस्पताल में भी झगड़ा हुआ और उसे चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि दोनों ही शिकायतों के आधार पर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरणों की कायमी प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय द्वारा की गई है। दोनों पक्षों का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

BIG BREAKING : कुनकुरी में मोटर मैकेनिक की दुकान से शुरू हुआ विवाद, अस्पताल में मारपीट और हंगामे तक पहुंचा मामला – दोनों पक्ष पहुंचे थाने

Related posts