फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला : NAFIS बनेगा पुलिस का गुप्त हथियार, रायगढ़ में फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन, अपराधियों की पहचान में अब कोई चूक नहीं, रायगढ़ पुलिस को मिला NAFIS का हाई-टेक प्रशिक्षण.

पुलिस कार्यालय में आज फिंगरप्रिंट प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों को नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) के महत्व और उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि नेफिस अपराधियों की पहचान करने और आपराधिक मामलों को जल्दी सुलझाने में अहम भूमिका निभा रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा निर्मित इस सॉफ्टवेयर में थाने स्तर पर संदेही और गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर अपलोड की जाती है, जिससे पुलिस जांच और विवेचना में काफी मदद मिलती है।

Related posts