त्यौहार से पहले पुलिस की बड़ी कार्यवाही : फरार अपराधियों पर पुलिस का प्रहार, सरकण्डा थाना क्षेत्र में फरार आरोपियों की धर-पकड़ तेज, गिरफ्तारी व स्थायी वारंट तामिल कर सरकण्डा पुलिस ने भेजा जेल.

01. अशोक कुमार गोड़ पिता भागवत गोड़ उम्र 28 वर्ष निवासी चर्च के सामने मोपका, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.).

02. राजा वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.).

03. श्रीमति नैना महानंद पति लखन महानंद निवासी मुक्तिधाम के पास सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.).

04. सुनीता महानंद पिता स्व. हरिषचन्द्र महानंद निवासी देवकीनंदन मुक्तिधाम के बाजू थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.).

01. श्रीमति कोमल विश्वकर्मा पति श्रीराज विष्वकर्मा निवासी नाग नागिन तालाब के पास बहतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.).

02. श्रीमति कामिनी कश्यप पति कृष्णा कश्यप निवासी नाग नागिन तालाब के पास बहतराई, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.).

03. राजा वर्मा पिता राजेन्द्र वर्मा निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.).

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) द्वारा थाना क्षेत्र में अपराधियों एवं अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बीट में बांट कर बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक नियुक्त कर बीट क्षेत्र में सतत् निगाह रखने एवं बदमाशों की निगरानी तथा फरार आरोपियों के धरपकड़ कर अधिक से अधिक गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट तामिल करने निर्देशित किया गया है।

जिसके परिपालन में आगामी आने वाले त्यौहार के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. सरकण्डा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा नीलेश पाण्डेय द्वारा फरार आरोपियों के विरूद्ध जारी गिरफ्तारी एवं स्थायी वारंट की तामिली हेतु बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षकों को निर्देश किया गया। जिनके द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान रेड कार्यवाही किया गया, जिस पर गिरफ्तारी वारंटी अशोक कुमार गोड़, राजा वर्मा, श्रीमति नैना महानंद, सुनीता महानंद, इसी प्रकार स्थायी वारंटी श्रीमति कोमल विश्वकर्मा, श्रीमति कामिनी वर्मा एवं राजा वर्मा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Related posts