त्योहारी भीड़ पर नियंत्रण के लिए रेलवे ने बढ़ाई ट्रेन सेवाएं, स्पेशल 07005/07006 अब लगातार चलती रहेगी

यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही स्पेशल 07005/07006 रेलगाड़ियों की सेवाओं का विस्तार 30 सितम्बर, 2025 तक 

रेल यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुये विशेष ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा

यात्री सुविधा हेतु विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन बढ़ाया गया, भीड़भाड़ कम करने के लिए विशेष ट्रेनें अब आगे भी चलेंगी

बिलासपुर – 26 अगस्त, 2025 : रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए, दक्षिण मध्य रेलवे ने चल रही स्पेशल गाड़ी संख्या 07005/07006 चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सेवाओं दिनांक 30 सितम्बर, 2025 तक  चल रही है , इस ट्रेन के परिचालन विस्तार दिनांक 27 नवम्बर, 2025 तक जारी रखने का निर्णय लिया है । मौजूदा ठहरावों, समय सारिणी, और संरचना के साथ संचालित होती रहेंगी ।

गाड़ी संख्या 07005/07006  चर्लापल्ली-रक्सौल-चर्लापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अपनी सेवाओं को निम्नानुसार जारी रखेगी :-

I . दिनांक 06, 13, 20, 27 अक्टूबर, 2025, एवं 03, 10, 17, 24 नवम्बर,  2025 तक चर्लापल्ली से चलने वाली गाड़ी संख्या 07005 चर्लापल्ली-रक्सौल स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

II. दिनांक 09, 16, 23, 30 अक्टूबर, 2025, एवं 06, 13, 20, 27 नवम्बर,  2025 तक रक्सौल से चलने वाली गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल – चर्लापल्ली स्पेशल  ट्रेन अपनी यात्रा जारी रखेगी ।

संरचना:- इस स्पेशल ट्रेन में 24 कोच शामिल होंगे  01 (प्रथम वातानुकूलित), 03 (वातानुकूलित 2-टियर), 02 (वातानुकूलित 3-टियर), 12 (स्लीपर), 04 (सामान्य श्रेणी) और 02 (सीटिंग कम लगेज रेक)।

यह विस्तार यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने और इन मार्गों पर यात्रियों की बढ़ती मांग पूर्ण करने के उद्देश्य से किया गया है ।

Related posts