कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) एवं एसबीआई बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश सोनी हुए सम्मिलित.
लगातार शहर में नुक्कड़ नाटक एवं साइबर रथ के माध्यम से किया जा रहा आमजनों को जागरूक.
साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान आमजनों के गुम हुए मोबाइल फोन किए गए वितरित.
वरिष्ठ कार्यालय के दिशा निर्देश पर लगातार चलाया जा रहा है साइबर सतर्कता अभियान.
बिलासपुर. 27 अगस्त 2025 : बिलासपुर पुलिस और एसबीआई बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और साइबर रथ के माध्यम से आमजनों को डिजिटल ठगी से बचने की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह (भा.पु.से.) एवं एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश सोनी सहित पुलिस अधिकारी और बैंक कर्मचारी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के दौरान साइबर एक्सपर्ट एवं बैंक के कर्मचारियों द्वारा वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप डिजीटल अरेस्ट, सेक्सटार्सन (वीडियो कॉलिंग के माध्यम से), वॉट्सएप्प की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकॉईन, टुरिजम प्लॉन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, ऑनलाईन लोन एप्प व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आमजनों के गुम हुये मोबाईल का वितरण किया गया। पिछले एक वर्ष में बिलासपुर पुलिस द्वारा 500 से अधिक गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर आमजनों को लौटाया गया है।
इस साइबर सुरक्षा के कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ACCU श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री निमितेश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा एवं एसबीआई के सीनियर मैनेजर श्री बृजेश गुप्ता सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
