जशपुर, 27 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नगेरापत्थर निवासी संतोष राम का लू लगने से 15 जून 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी किरणमती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जशपुर में लू से गई जान, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ—परिजनों को मिले 4 लाख रुपए
