ऑपरेशन आघात में सफलता : अवैध गुटखा परिवहन का पर्दाफाश, डिटर्जेंट की रसीद निकली फर्जी, ट्रक में मिला था गुटखा-तंबाकू का जखीरा, जीएसटी विभाग ने ठोंका 29.96 लाख रुपये का जुर्माना.

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 अगस्त 2025 को थाना लोदाम पुलिस के द्वारा नेशनल हाइवे 43 पर स्थित मंडी बेरियर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक वाहन क्रमांक HR 55AJ 4755 को पकड़ा था, पुलिस की पूछताछ पर वाहन चालक ने अपना नाम राशिद खान उम्र 40 वर्ष निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा का रहने वाला बताया था। पुलिस के द्वारा जब रशीद खान से उक्त ट्रक में परिवहन किए जाने वाले समान के संबंध में जानकारी मांगी गई तो उसने बताया था कि उक्त ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर है, जिसे लेकर वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) जा रहा है व उसके संबंध में एक रसीद भी पुलिस को दी गई थी। जिसके आधार पर ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पॉवडर परिवहन किया जा रहा था।

परंतु पुलिस को संदेह होने पर, जब पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी ली गई तो, उसमें 100 बोरा विमल गुटखा व 20 बोरा तम्बाकू मिला। पुलिस के द्वारा जब ट्रक चालक राशिद खान से उक्त समान के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, तो उसके द्वारा ट्रक में लोड माल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका था, जिस पर पुलिस के द्वारा ट्रक में  मिले 100 बोरी विमल गुटखा व 20 बोरी अवैध तंबाखू उत्पाद सहित परिवहन में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक HR 55AJ 4755 को भी जप्त किया गया था।

Related posts