नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई : “ऑपरेशन निश्चय” में हड़कंप, अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लायर गिरोह धराशायी, हथियार और नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार, करोड़ों की हेरोइन और एमडीएमए जब्त, पंजाब से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश.

रायपुर. 02 सितंबर 2025 : रायपुर पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अंतर्राज्यीय ड्रग सप्लाय नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। टिकरापारा, कबीर नगर और गंज थानों में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट मामलों में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पंजाब से जुड़े सप्लायर और रायपुर के स्थानीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन, एमडीएमए, अफीम, हथियार और कारतूस जब्त किए गए हैं।

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय सप्लायरों व स्थानीय नेटवर्क के गठजोड़ को समाप्त करने के निर्देश दिये गये थे।

इसी तारतम्य में दिनांक 04 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम द्वारा पाकिस्तान के थू्र पंजाब के रास्ते ड्रग्स सप्लाय नेटवर्क के पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्कर सहित स्थानीय नेटवर्क के कुल 22 आरोपियों के कब्जे से खुदरा मुल्य लगभग 01 करोड़ रूपये कीमत के 412.87 ग्राम हेरोईन(चिट्टा), विभिन्न मोबाईल फोन, चारपहिया वाहन क्रेटा क्रमांक सीजी/04/क्यू एच/7491, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोईन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड एवं चेक-बुक जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में 600/25 धारा 21सी, 29 नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

इस प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी लवजीत सिंह को माल सप्लाय करने वाले आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चांद तथा गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

दोनों आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 01. चरणजीत सिंह उर्फ चांद निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब, 02. गुरजीत सिंह उर्फ गुरूजी निवासी ग्राम दशमेश नगर जिला अमृतसर पंजाब.

इसी तारतम्य में दिनांक 29 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हेरोईन (चिट्टा) के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से 91 ग्राम अफीम, 87 ग्राम हेराईन चिट्टा, जिसका खुदरा मुल्य कीमत लगभग 30,00,000/- रूपये तथा 01 नग कंट्री मेड पिस्टल, 82 नग जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत लगभग 35,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 190/25 धारा 21बी, 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट तथा 111 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

इस प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में मुख्य आरोपी रूपिन्दर सिंह उर्फ पिन्दर उर्फ पाबलो को माल सप्लाय करने वाले आरोपी जशनदीप सिंह उर्फ लव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपी – जशनदीप सिंह उर्फ लव पिता गुरमान सिंह निवासी ग्राम मलियान जिला अमृतसर पंजाब.

इसी तारतम्य में दिनांक 23 अगस्त 2025 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर ओव्हर ब्रीज के नीचे रेलवे स्टेशन पास चारपहिया वाहन कार में ड्रग्स (एमडीएमए) के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ड्रग्स (एमडीएमए) कुल 27.58 ग्राम, घटना में प्रयुक्त सोनेट कार क्रमांक सीजी 04 क्यू जे 5466, नगदी रकम 85,300/- रूपये एवं 05 नग मोबाईल फोन जुमला कीमत 20,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 222/25 धारा 21(सी), 29 नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

प्रकरण की अग्रिम कार्यवाही में आरोपी अयान परवेज की संलिप्तता पाई जाने पर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

01. अयान परवेज पिता नाहिद परवेज उम्र 29 साल निवासी यश विहार वाय ई-16 मोती नगर थाना टिकरापारा रायपुर.

Related posts