जुआड़ियों के खिलाफ 4,5 छ.ग. जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध, मामला सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ग्राम लक्ष्मीनगर टिकैतगंज का.
पुलिस ने जुआड़ियों के कब्जे से ताश की गड्डी, 54,250/- रुपये, एक मोटर साइकल, 01 स्कूटी, एक टाटा नैक्शन कार व 14 नग मोबाइल फोन को भी किया जप्त.
प्रकरण में पकड़े गए जुआड़ियों का नाम क्रमशः – 01. मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर, 02. मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर, 3. अर्जुन राम उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 4. चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, उम्र 35 वर्ष निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर, 5. राजेन्द्र राम उर्फ टेप, उम्र 39 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर, 6. पंकज गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनिया टोली, जशपुर, 7. करण ताम्रकार उम्र 24 वर्ष, निवासी नवाटोली जशपुर, 8. सूरज चौधरी उम्र 32 वर्ष, निवासी टंकी टोली जशपुर, 9. आनंद राम उम्र 28 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर, 10. ऑफिर अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर, 11. विनय ताम्रकर उम्र 25 वर्ष निवासी नवा टोली जशपुर, 12. आशीष गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी बाकी टोली जशपुर, 13. शिवम् राम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर, 14. खगेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर.
जशपुर. 03 सितंबर 2025 : जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीनगर टिकैतगंज में बड़ी कार्यवाही करते हुए 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹54,250 नगद, ताश की गड्डियां, 14 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और एक टाटा नैक्शन कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 की धारा 4, 5 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 02 सितंबर 2025 को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लक्ष्मी नगर, टिकैत गंज में, फिरोज नाम का व्यक्ति एक घर में, जुआड़ियों को इकट्ठा कर रुपए का दांव लगाकर, ताश पत्ती से जुआ खिला रहा है। जिस पर सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर, लक्ष्मी नगर टिकैतगंज जाकर फिरोज के घर की घेरा बंदी की गई।

पुलिस के द्वारा जब घर के अंदर छापा मारा गया तो, वहां 14 व्यक्ति चटाई बिछा कर ताश पत्ती के साथ पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिस पर पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए सभी 14 व्यक्ति क्रमशः 01. मो. फरदीन अंसारी उम्र 25 वर्ष, निवासी बस स्टैंड जशपुर, 02. मो. फिरोज अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी बिजलीटोली जशपुर, 3. अर्जुन राम उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपाटोली जशपुर, 4. चांद अकरम उर्फ चंदा शेख, उम्र 35 वर्ष निवासी दर्जी मोहल्ला जशपुर, 5. राजेन्द्र राम उर्फ टेप, उम्र 39 वर्ष निवासी डीपाटोली जशपुर, 6. पंकज गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी बनिया टोली, जशपुर, 7. करण ताम्रकार उम्र 24 वर्ष, निवासी नवाटोली जशपुर, 8. सूरज चौधरी उम्र 32 वर्ष, निवासी टंकी टोली जशपुर, 9. आनंद राम उम्र 28 वर्ष, निवासी डीपाटोली जशपुर, 10. ऑफिर अंसारी उम्र 29 वर्ष निवासी करबला रोड, आजाद मोहल्ला जशपुर, 11. विनय ताम्रकर उम्र 25 वर्ष निवासी नवा टोली जशपुर, 12. आशीष गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी बाकी टोली जशपुर, 13. शिवम् राम नायक उम्र 22 वर्ष निवासी निवासी रक्षित कॉलोनी जशपुर, 14. खगेश्वर प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी दरबारी टोली जशपुर को हिरासत में लिया गया। जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश की 08 गड्डी व 54,250/- रुपये को जप्त किया गया। पुलिस के द्वारा जुआड़ियों के कब्जे से मौके से मिले उनके 14 नग मोबाइल फोन, 01 मोटर साइकल, 01स्कूटी व एक टाटा नैक्शन कार को भी जप्त किया गया है।
प्रकरण में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 14 जुआड़ियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 4,5 छ.ग. जुआ प्रतिषेध विधेयक 2022 व भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
प्रकरण की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक खेमराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजेश पाल, महिला प्रधान आरक्षक सावित्री भगत, आरक्षक राम प्रताप यादव, आरक्षक सुरेंद्र माली, आरक्षक विशेश्वर भगत, आरक्षक प्रवीण तिर्की व राजकेश्वर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते हुए 14 लोगों को पकड़ा है, ताश पत्ती, मोटर साइकल, मोबाइल फोन सहित जुआ फड़ से मिले 54,250/- रुपये को जप्त किया है, जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
