राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 09 एवं 10 अक्टूबर को, नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल से किया जा रहा
जशपुर, 04 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 09 एवं 10 अक्टूबर 2025 को राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए नियोक्ता पंजीयन एवं अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया ई-रोजगार पोर्टल की www.erojgar.cg.gov.in में की जा रही है। इस मेला हेतु उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी पोर्टल के मेन्यू के अर्गत राज्य स्तरीय रोजगार मेला लिंक पर देखी जा सकती है। रिकायों की संख्या में क्रमशः बढोतरी संभावित है जिले के ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जिन्होने मेला हेतु आवेदन किया है जिला लॉगइन के डेश वोर्ड पर देखी जा सकती है। सूची में कम्पिलीट प्रोफाईल एवं इनकम्पिलिट प्र्रोफाईल दो श्रेणी में हैं।
जिन अभ्याथियों का नाम इनकम्पिलिट प्रोफाईल में है वे अपनी जानकारी पूर्ण कर लेवे एवं जिन अम्यर्थियों का नाम कम्पिलिट प्रोफाईल में है वे रिक्तयों का चयन कर अपनी प्रोफाईल शीघ्र पूर्ण कर लेवें ।शासन द्वारा राज्य स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने वाले नियोजकों के लिए एवं अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग लिंक जारी की गई है जिसकी जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
जशपुर जिले के ऐसे समस्त नियोजक जिनके प्रतिष्ठान में रिक्तियों है और वे राज्य स्तरीय रोजगार मेला के माध्यम से रिक्तयों की पूर्ति करना चाहते हैं वे यथाशीघ्र ई-रोजगार पोर्टल पर अपना पंजीयन उक्त लिंक पर जाकर कर सकते है और ऐसे समस्त अभ्यर्थी जो इस रोजगार मेला में रोजगार हेतु सम्मिलित होना चाहते है वे संबंधित लिंक पर जाकर अपने आवेदन की प्रक्रिय शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
