जमीन विवाद में रचा खूनी खेल : खून से सनी जमीन पर मिली लाश, पुलिस ने खोला 6 घंटे में रहस्य, बेटा ही निकला बाप का कातिल, बेटे ने साथी संग मिलकर की पिता की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने खोली सच्चाई,किया न्यायालय में पेश.

घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठरापाली में 62 वर्षीय नत्थुराम चौहान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के बेटे मालिकराम चौहान और उसके साथी सजन अगरिया को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 सितंबर की सुबह ग्राम कठरापाली बगईढोडहा स्थित खेत-बाड़ी में नत्थुराम चौहान का लहूलुहान शव मिला था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू मौके पर पहुंचे और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ में संदेह नत्थुराम के बेटे मालिकराम पर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी सजन अगरिया के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार कर लिया।

आरोपी मालिकराम ने बताया कि वह अपने पिता की जमीन बेचना चाहता था, लेकिन नत्थुराम इसके लिए तैयार नहीं थे। इसी रंजिश के चलते मालिकराम और सजन ने 1 सितंबर की रात हत्या की योजना बनाई। घटना वाली रात सजन अगरिया ने मृतक को घरवालों के बुलाने का बहाना बनाकर बाहर बुलाया और जैसे ही वह निकले, मालिकराम ने टांगी से उन पर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने घटना को चोरी का रूप देने के लिए बोरवेल पंप का तार काट कर टांगी और तार खेत में फेंक दिए जिससे चोरी के लिए हत्या प्रतीत हो ।

Related posts