CRIME NEWS : आधी रात गलत नियत से मोहल्ले में घूम रहा था आरोपी, मना करने पर पेट में कैंची से किया जानलेवा हमला, रायपुर पुलिस ने आरोपी अमित साहू को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी शेखर गुप्ता निवासी बढाईपारा रायपुर दिनांक 01 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी अमित साहू उर्फ़ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा जो कि भाठागांव का रहने वाला है, जो गलत नियत से प्रार्थी के मोहल्ला में घुमते रहता है। घटना दिनांक 01 सितंबर 2025 के 00:45 बजे आरोपी अमित साहू प्रार्थी के मोहल्ला में गलत नियत से घूम रहा था, जिसे प्रार्थी के भाई द्वारिका गुप्ता के द्वारा मना करने पर आरोपी के द्वारा प्रार्थी के भाई द्वारिका गुप्ता के हत्या करने के नियत से पेट में कैंची से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा सादर का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया, आरोपी से घटना में प्रयुक्त कैंची को जप्त किया गया है। आरोपी अमित साहू उर्फ़ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा को दिनांक 03 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिसे ज्युडिशियल रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेजा गया है।

अमित साहू उर्फ़ बाबा उर्फ सुमित विश्वकर्मा पिता गणेश विश्वकर्मा उम्र 27 वर्ष पता भाटा गांव रावतपुरा कॉलोनी ग्रीन विहार फेस 01 के सामने थाना टिकरापारा जिला रायपुर.

Related posts