क्राइम अलर्ट! चोरी की बाइक से ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना, पुलिस ने 1.50 लाख का माल बरामद किया, दो आरोपी गिरफ्तार

सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम किये थे चोरी

आरोपियों द्वारा थाना पण्डरी एवं खरोरा क्षेत्र से चोरी की गई 02 नग दोपहिया वाहनो का चोरी की घटना कों अंजाम देने हेतु किया गया था उपयोग।

चोरी की दोपहिया वाहनों पर आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी एवं खरोरा में अपराध है पंजीबद्ध।

आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात किये गये है जप्त।

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 1,50,000/- रूपये।

आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 441/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रार्थी राजेन्द्र सोनी ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ग्राम लखौली मंे स्वयं का ज्वेलर्स का दुकान है। प्रार्थी दिनांक 03.08.2025 को रात्रि करीबन 08.00 बजे अपने दुकान को बंद कर दुकान के शटर में ताला बंद कर अपने घर चला गया था। आज दिनांक 04.08.2025 को सुबह करीब 07.00 बजे प्रार्थी का लड़के ने उसे फोन कर बताया कि उनके ज्वेलर्स दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है, सूचना पर प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो पाया कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था तथा कांच टूटा हुआ था तथा दुकान के अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान के शटर का ताला तोड़कर, दुकान अंदर प्रवेश कर कांच को तोड़कर उसमंें रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 441/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना श्री लम्बोबर पटेल, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आरंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी तिल्दा निवासी अजित जोगी तथा कुलदीप देवार की पतासाजी कर पकड़ा गया, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनो से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताने के साथ-साथ थाना पण्डरी एवं खरोरा क्षेत्र से चोरी किये गये दोपहिया वाहनों का चोरी की घटना को अंजाम देने में उपयोग करना बताया गया।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

आरोपी से जप्त चोरी की 02 नग दोपहिया वाहन में आरोपियों के विरूद्ध थाना पण्डरी एवं खरोरा में अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार आरोपी –

01.   अजित जोगी देवार उर्फ पोन्दी देवार पिता जितेन्द्र देवार उम्र 21 साल निवासी     दीनदयाल चौक तिल्दा थाना नेवरा रायपुर।

02.   कुलदीप देवार पिता जितेन्द्र देवार उम्र 19 वर्ष साकिनान दीनदयाल चौक तिल्दा थाना नेवरा जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक राजेश सिंह थाना प्रभारी आरंग, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि गेंदुराम नवरंग, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, कृपासिंधु पटेल, संतोष वर्मा, जसवंत सोनी, आर. धनंजय गोस्वामी, प्रकाश पात्रे, संजय मरकाम, अमित घृतलहरे, लक्ष्मी नारायण साहू, अविनाश टण्डन, तुकेश निषाद तथा अनिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related posts