थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत पण्डरी कपड़ा मार्केट स्थित प्रार्थी की दुकान को बनाये थे अपना निशाना, नगदी रकम किये थे चोरी।
आरोपी/अपचारी बालकों के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 172/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर, 5 सितंबर 2025 : प्रार्थी महेन्द्र पाल सिंह खुराना ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी सुराना मार्केट सिटी सेंटर मॉल के पीछे पंडरी रायपुर मे अमृत हाउस आफ कारीगरी नामक दुकान है। दिनांक 23.08.2025 को रात्रि करीबन 09.00 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। दिनांक 24.08.2025 को दुकान के मैनेजर ने किसी काम से करीबन दोपहर 02.00 बजे दुकान को खोला तो देखा कि दुकान का समान अस्त व्यस्त पड़ा था, जिस पर मैनेजर ने फोन कर प्रार्थी को बताया कि दुकान में चोरी हो गया है, कि सूचना पर प्रार्थी दुकान जाकर देखा तो पाया कि उसके दुकान के कैश काउण्टर का लॉक टूटा हुआ था तथा उसमेें रखे नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के दुकान अंदर प्रवेश कर कैश काउण्टर का लॉक तोड़कर उसमें रखे उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 172/25 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में आरोपी तेलीबांधा निवासी आशीष यादव की पतासाजी कर पकड़ा गया, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आशीष यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने साथी अन्य 02 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत दोनो बालकों की पतासाजी कर पकड़ा गया।
सभी तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 25,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी –
01. आशीष यादव पिता दुकालु यादव उम्र 19 साल निवासी लभाण्डी हाउसिंग बोर्ड कालोनी आदर्श संकल्प होम फेस 02 थाना तेलीबांधा रायपुर।
02. विधि के साथ संघर्षरत 02 बालक।
कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र असैया थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, खिलेश्वर राजपूत आर. राजकुमार देवांगन, कलेश्वर कश्यप तथा विजय बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।
