छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार, अब दिसम्बर तक चलेगी सेवा

बिलासपुर, 05 सितम्बर 2025 : रेल यात्रियों की सुविधाओं एवं मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर जाने वाली 07051/07052 चर्लपल्ली-रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा दिनांक 29 सितम्बर, 2025 तक चल रही है । इ स गाड़ी के परिचालन में विस्तार दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 तक किया गया है ।

यह गाड़ी 07051 चर्लपल्ली-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चर्लपल्ली से दिनांक 04 अक्टूम्बर, 2025 से 29 नवम्बर, 2025 तक चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 07052 रक्सौल-चर्लपल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रक्सौल से दिनांक 07 अक्टूम्बर, 2025 से 02 नवम्बर, 2025 तक चलेगी ।

Related posts