प्यार का झांसा बना दरिंदगी का जरिया ! घर से बहला-फुसला कर भगाया, शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, आरोपी सलाखों के पीछे नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार.

प्रार्थी ने थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की दिनांक 15 जनवरी 2026 को घर से बिना बताये कहीं चली गयी है,आस पास एवं रिश्तेदारों में पत्ता तलाश किये लेकिन नहीं मिल रही है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रार्थी की लड़की को बहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 14/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका का पत्ता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। जो बताई कि आरोपी वीरेंद्र यादव पीड़िता को बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के आरोपी वीरेंद्र यादव को पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा अपना नाम वीरेंद्र यादव आत्मज जगन राम उम्र 19 वर्ष साकिन मांजा लखनपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में धारा 64(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 जोड़ कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts