जशपुर में गणेशोत्सव की धूम : गणेश पंडालों में पहुंचे जशपुर एसएसपी धर्मपत्नी के साथ, बोले आपसी भाईचारे का है पर्व, गणपति बप्पा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद.

जशपुरनगर में चल रहे श्री गणेश उत्सव के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ आज विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग करते हुए इस उत्सव को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने जशपुर जिले के समस्त नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की, उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी।

Related posts